BGauss RUV 350 अगर आप एक ऐसे स्कूटर जो कि स्टाइलिश लुक्स और शानदार फीचर्स के पीछे भागते हैं। तो आपके लिए सबसे अच्छी BGauss RUV 350 स्कूटर बेस्ट होगी। यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में से हैं। जिसमें कंपनी ने परफेक्ट फीचर्स दिया है और इसकी रेंज काफी तगड़ी मिलती हैं। यह स्कूटर की लुक्स और डिजाइन भी काफी अलग देखने को मिलता हैं। साथ ही आप इस स्कूटर को अपने पसंदीदा रंग में खरीद सकते हैं। बाकी की जानकारी नीचे बता दी गई हैं –
BGauss RUV 350 की शानदार फीचर्स
BGauss RUV 350 स्कूटर के फीचर्स की बात करे तो इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 5 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। जिसके साथ ही यह कंसोल स्पीड, बैटरी लेवल, ट्रिप और ओडोमीटर रीडआउट के साथ-साथ खाली होने की दूरी के बारे में भी आपको जानकारी देता है। वही कंसोल में दो लेआउट दिया हैं, क्लासिक और ग्लाइड हैं। यह स्कूटर सर्विस अलर्ट भी देता है।
साथ ही स्कूटर में एक समर्पित बटन के साथ रिवर्स मोड भी दिया है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट, हिल होल्ड, रोल ओवर डिटेक्शन, रीजन ब्रेकिंग के साथ-साथ साइड स्टैंड और मेनस्टैंड मोटर कटऑफ जैसे फीचर्स देखने को मिलता हैं।
BGauss RUV 350 तगड़ी बैटरी और रेंज
BGauss RUV 350 स्कूटर में 3.5 kW की मोटर लगी हुई है, जिसको 3 kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। इस स्कूटर का टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है। जिसके साथ ही यह 135 किमी प्रति रेंज देने का भी दावा करती है। इस स्कूटर में आपको 3 राइडिंग मोड मिलता हैं – इको, राइड और स्पोर्ट, जिनकी टॉप 45 किमी प्रति घंटा, 60 किमी प्रति घंटा और 75 किमी प्रति घंटा जाता है।
BGauss के स्कूटर ने 3 चार्जर पेश किया हैं। जिसमें 500W वाला जो बैटरी को 0-100 तक चार्ज करने में 6 घंटे 50 मिनट का समय लेता है, दूसरा 840W वाला जो इसी कार्य में 3 घंटे 55 मिनट का समय लेता है तथा तीसरा 1350W वाला है जो कि 2 घंटे 35 मिनट का समय लेता है।
BGuass RUV 350 सस्पेंशन और ब्रेक
BGuass RUV 350 स्कूटर को ट्यूबलर फ्रेम पर बनाया गया है। जिसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ 5-स्टेप एडजस्टेबल गैस-चार्ज्ड सिंगल शॉक एब्जॉर्बर सुस्पेशन लगा हुआ मिलता है। वही यह ट्यूबलेस टायर के साथ 16 इंच के अलॉय व्हील पर चलती है। जिसके साथ ब्रेकिंग में आगे और पीछे दोनों ही तरफ में 130 mm ड्रम ब्रेक के द्वारा संभाली जाती है, जिसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) लगा हुआ है।
BGuass RUV 350 कीमत
BGuass RUV 350 स्कूटर को कंपनी ने 3 वेरियंट्स 350i, EX और 350 EX में पेश किया था। जिसकी कीमत की बात करे तो इसकी ऑन रोड कीमत लगभग 1.15 लाख रुपए से लेकर 1.40 लाख रूपए तक हैं। जो इसके वेरियंट्स के अनुसार देखने को मिलता हैं। वही यह स्कूटर 5 अलग अलग रंगो में उपलब्ध की गई हैं।
FAQ’s
Q1- BGuass RUV 350 स्कूटर की टॉप स्पीड कितना है?
यह स्कूटर की टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है।
Q2- BGuass RUV 350 स्कूटर को कितने वेरियंट्स में पेश किया गया था?
इस स्कूटर को 3 वेरियंट्स में पेश किया गया हैं।
Q3- BGuass RUV स्कूटर की टॉप वेरियंट्स कीमत कितना है?
इस स्कूटर का टॉप वेरियंट्स कीमत 1.40 लाख रूपए हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
Activa 7g यह कड़क स्कूटर छक्का छुड़ाने के लिए तैयार, बवाल फीचर्स…
Yamaha MT 15 V2 जब रफ्तार, स्टाइल और टेक्नोलॉजी मिलें एक साथ
Revolt RV1 बाइक मिल रही मात्र 13,287 हजार में, जिसमे मिलेगी सुरक्षा भरपूर और कड़क इंजन…