Neeraj Chopra Paris Diamond League 2025: नीरज चोपड़ा ने भाग लिया पेरिस डायमंड लीग में, यह होगी लाइव स्ट्रीम यूट्यूब पर, जानिए…

Daily Baithak
4 Min Read
Neeraj Chopra Paris Diamond League 2025

Neeraj Chopra Paris Diamond League 2025: भारत के टॉप भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक बार फिर से पेरिस के डायमंड लीग 2025 में भाग लेंगे। जो कि यह आयोजन आज शुक्रवार 20 जून 2025 को स्टेड सेबेस्टियन चार्लेटी में आयोजित किया जा रहा है और इसमें आपको जूलियन वेबर और एंडरसन पीटर्स जैसे कई एथलीट भाग लेते हुए दिखने वाले हैं।

वैसे तो “सिर्फ़ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि कम से कम भारतीयों के लिए यह बोझ कम हो गया है।” ये शब्द नीरज चोपड़ा के थे जब वो इस साल 2025 के मई में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने में एक दम सफल रहे। ऐसे में यह एक ऐसा लक्ष्य था। जिसका पीछा नीरज ने 2018 में ही अपनी यात्रा शुरू करने के बाद से काफी समय से कर रहे थे। वो कई बार लक्ष्य के करीब पहुंच जाते थे, लेकिन कभी भी उस लक्ष्य को पार नहीं कर पाए थे। ऐसे में वो इस बार आखिरकार, सुहेम बिन हमाद स्टेडियम में, नीरज 90.23 मीटर की दूरी तय करने में सफल रहे और अपनी पीठ से बोझ को उतार दिया है।

आपको बता दे कि यह आठ साल में पहली बार होगा कि जब नीरज चोपड़ा पेरिस के डायमंड लीग इवेंट में हिस्सा लेंगे। वैसे तो नीरज चोपड़ा पिछले साल पेरिस ओलंपिक पर ध्यान केंद्रित करने के वजह से इस इवेंट में हिस्सा नहीं लिया था। जहां पर उन्होंने रजत पदक जीता था। अब पिछली बार उन्होंने जूनियर विश्व चैंपियन के रूप में भी हिस्सा लिया था और वे 84.67 मीटर के लिए सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई थी। तब से नीरज चोपड़ा की किंवदंती (legend) बढ़ती गई है और उनके नाम पर एक ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक भी जुड़ गया है।

वैसे तो पेरिस डायमंड लीग के आयोजक की इस आयोजन के स्टार कलाकारों से काफी खुश हैं और उनको उम्मीद है कि यह नीरज चोपड़ा की शाम का मुख्य आकर्षण होंगे।

Neeraj Chopra Paris Diamond League 2025 को कहाँ खेल जाएगा?

पेरिस डायमंड लीग को स्टेड सेबेस्टियन चार्लेटी (Stade Sébastien Charléty) में खेल जाएगा।

Neeraj Chopra Paris Diamond League 2025 कहा पर देख सकते हैं

आपको बता दें कि पेरिस डायमंड लीग में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा इस शनिवार को भारतीय समयानुसार सुबह 1:15 बजे से शुरू हो जाएगी। वही भारत में इस स्पर्धा का कोई भी टीवी कवरेज नहीं करता है। ऐसे में आप वांडा डायमंड लीग यूट्यूब चैनल पर इस कंपटीशन को लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा। जिसको आप आराम से देख सकते है।

ऐसे में पेरिस में डायमंड लीग के चार दिन बाद ही नीरज 24 जून को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भी भाग लेने वाले हैं। इसके बाद वह 4 जुलाई 2025 को उद्घाटन नीरज चोपड़ा क्लासिक होगा। जिसमें भारतीय स्टार पहले से ही खिताब के साथ उतरने की उम्मीद करने वाले हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

Kerela Crime Files 2 Review: हरिश्री अशोकन और इंद्रांस के शानदार प्रदर्शन ने किया ग्राहकों को अपना दीवाना, मनोरंजन से भरा हुआ है यह सीरीज…

Sudhir Chaudhary Podcast 2025 मे जानिए आखिर किस-किस यूट्यूबर को बोला ये बेईमान है…

बाकी की जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहिए….

WhatsApp Group Join Now
Share this Article
Leave a comment